लखनऊ, जन जागरण अभियान द्वारा कांग्रेस का संपर्क अभियान

 



लखनऊ , गोसाईगंज इलाके के मोहम्मदपुर गढी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान जन जागरण अभियान के नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट कार्यकर्ता वेद प्रकाश त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में आये लोगो को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों की हालत बद से बत्तर है। सरकार के द्वारा किसानों के लिए कोई साधन मुहैया नहीं कराये जा रहे हैं। आवारा मवेशी किसानों की फसल को चौपट कर रहे है। पंचायत स्तर पर पशु आश्रय केंद्र सिर्फ कहने भर ले लिए है। जहां है वहां सिर्फ खाना पूर्ति भर जानवर रखे गए है। सरकार के मनमाने रवैये के कारण एक ओर जहां किसान परेशान है वहीं दूसरी ओर बेरोजगार भी। सरकार विकास के नाम पर काम तो कुछ नही कर रही। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जनजागरण अभियान के तहत लोगो से सीधा संपर्क कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन मक्कड, नरेन्द्र गौतम, अरविंद पटेल, राम प्रकाश वर्मा, महावीर रावत, संदीप कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।